महिला मुक्केबाजों के लिए ‘साला खडूस’ की खास स्क्रीनिंग

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। खेल पर आधारित आगामी फिल्म ‘साला खडूस’ की विशेष स्क्रीनिंग यहां भारतीय महिला मुक्केबाजों के लिए आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

यह फिल्म आर. माधवन और बॉक्सर रीतिका सिंह द्वारा अभिनीत है।

रीतिका अपनी असल जिंदगी में मुक्केबाज है। वहीं वह अपनी साथियों को फिल्म ‘साला खडूस’ की विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित करेगी। यह फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी का दूसरा सीक्वल है।

फिल्म के प्रवक्ता ने कहा, “फिल्म की कहानी मुक्केबाजी के आसपास घूमती है। निमार्ताओं ने भारत भर के मुक्केबाजों को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। इसमें रीतिका के दोस्तों को भी आमंत्रित किया जाएगा।”

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन फिल्म रिलीज होने से सप्ताहभर पहले होगी। सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493