ओट्टावा, 23 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और इंग्लैंड की महिला टीमें यहां जारी फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिका ने सोमवार को खेले गए अंतिम-16 दौर के मुकाबले में कोलम्बिया को 2-0 से हराया।
इसी तरह इंग्लैंड ने नार्वे को 2-1 से हराते हुए अंतिम-8 दौरे के लिए क्वालीफाई किया। सेमीफाइनल के लिए इंग्लैंड का सामना मेजबान कनाडा से होगा।
अमेरिका के लिए स्टेफाने कास्टानो ने 53वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद कार्ली लॉयड ने पेनाल्टी पर 66वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।
इंग्लैंड के लिए विजयी गोल लूसी ब्रांज ने किया। नार्वे ने मैच का पहला गोल करते हुए बढ़त हासिल की थी लेकिन अमेरिका ने स्टीफ हॉटन की मदद से सात मिनट बाद ही स्कोर 1-1 कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath