महिला विश्व कप में फ्रांस ने मेक्सिको को 5-0 से हराया

ओट्टावा (कनाडा), 18 जून (आईएएनएस)। फ्रांस की महिला टीम ने यहां जारी फीफा विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में मेक्सिको को 5-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बुधवार को खेले गए ग्रुप-एफ मुकाबले के बाद फ्रांस की टीम शान के साथ नॉकआउट दौर में पहुंची।

फ्रांसीसी कोच फिलिप बेरगेरू ने कहा कि उनकी टीम ने नॉकआउट दौर में जगह पाने के अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है और अब उसकी नजर अगले दौर के मुकाबलों पर है।

बेरगेरू ने कहा, “हमने अपना पहला लक्ष्य हासिल कर लिया है। मेक्सिको को हराना हमारे लिए आसान रहा। अब हम राहत की सांस ले सकते हैं। हमारा अगला लक्ष्य टूर्नामेंट को मैच दर मैच लेना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493