महिला विश्व कप में ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को हराया

मोंटरियल, 10 जून (आईएएनएस)। ब्राजील ने महिला फुटबाल विश्व कप के एक मैच में दक्षिण कोरिया को 2-0 से हरा दिया। इस मैच में दो नए कीर्तिमान बने।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को खेले गए इस मैच के पहले हाफ में 37 वर्षीया फोरमिगा ने पहला गोल दागा। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के इतिहास में गोल करने वालीं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गईं।

मैच के दूसरे हाफ में मार्टा ने पेनाल्टी पर गोल कर ब्राजील को 2-0 की बढ़त दिलाई। विश्व कप टूर्नामेंट इतिहास में मार्टा का यह 15वां गोल हैं और उन्होंने जर्मनी की पूर्व खिलाड़ी ब्राइट प्रिंच का रिकॉर्ड तोड़ा।

दक्षिण कोरिया अपना अगला मैच कोस्टा रिका के खिलाफ शनिवार को खेलेगा। कोस्टा रिका और स्पेन के बीच मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493