महिला हॉकी : इंडिया-ए ने फ्रांस-ए को 2-0 से हराया

लखनऊ, 13 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिया-ए महिला हॉकी टीम ने यहां पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच में फ्रांस-ए को 2-0 से हरा दिया।

चार मैचों की सीरीज में इंडिया-ए की यह लगातार तीसरी जीत रही। मेजबान टीम ने इससे पहले दूसरा मैच 3-2 से और तीसरा मैच 2-0 से जीता था। वहीं, फ्रांस-ए की टीम ने पहला मैच 1-0 से जीता था।

चौथे मैच में मेजबान इंडिया-ए के लिए ज्योति ने 26वें और गगनदीप कौर ने 32वें मिनट में गोल किए।

दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। दूसरे क्वार्टर में 26वें मिनट में 19 वर्षीय ज्योति ने बेहतरीन गोल कर मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में इंडिया-ए को पेनाल्टी मिला, जिस पर कि 19 साल की गगनदीप ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। चौथा और अंतिम क्वार्टर गोलरहित रहा और इंडिया-ए ने 2-0 से मैच जीत लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493