महिला हॉकी : कोरिया दौरे पर भारत को मिली पहली हार

सियोल, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली बार दक्षिण कोरियाई दौरे पर हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को खेले गए तीसरे मैच में मेजबान देश ने भारत को 2-1 से मात दी।

हालांकि, इस जीत के बावजूद भारतीय टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है।

कोरियाई टीम ने मैच की अच्छी शुरुआत की। 12वें मिनट में टीम को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। इसे भुनाते हुए मेजबान ने 1-0 की बढ़त बनाई। इसके दो मिनट बाद ही एक बार फिर पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर कोरिया 2-0 से आगे हो गई।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने खेल में वापसी की। 17वें मिनट में सियामी के फील्ड गोल के दम पर भारत ने स्कोर 1-2 किया।

इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन दोनों ही टीमों को सफलता हासिल नहीं हुई और ऐसे में कोरिया ने 2-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493