महिला हॉकी : चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब के लिए भिड़ेंगी 6 टीमें

चांग्झू (चीन), 4 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंगलवार को महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी चांग्झू खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली छह टीमों के नामों की घोषणा कर दी है।

चीन के चांग्झू में इस साल 17 से 25 नवम्बर तक इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए की गई घोषणा में शामिल छह टीमों में अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, चीन, ब्रिटेन, जापान और नीदरलैंड्स की टीमों के नाम शामिल हैं।

इस टूर्नामेंट के लिए चीन, विश्व कप और विश्व लीग चैम्पियन नीदरलैंड्स, 2016 रियो ओलम्पिक चैम्पियन ब्रिटेन और पिछली हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी की विजेता टीम अर्जेटीना ने सीधे तौर पर प्रवेश किया था, वहीं जापान और आस्ट्रेलिया को एफआईएच के कार्यकारी बोर्ड ने आमंत्रण भेजा।

इन छह टीमों के बीच हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी चांग्झू टूर्नामेंट के सारे मैच वुजिन हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493