महिला हॉकी : जापान को हराकर भारत एशिया कप फाइनल में

काकामिघारा (जापान), 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को यहां जारी हीरो महिला हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। उसने सेमीफाइनल में जापान को 4-2 से हराया।

भारत ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मैच में कजाकिस्तान को 7-1 से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, वहीं जापान ने मलेशिया को 2-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में केवल एक बार खिताबी जीत हासिल की है। उसने 2004 में अपनी मेजबानी में जापान को 1-0 से मात देकर खिताब अपने नाम किया था।

भारतीय टीम ने चौथी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। 1999 में उसे अपनी मेजबानी में फाइनल में दक्षिण कोरिया के हाथों 2-3 की हार मिली थी। हालांकि, वह 2004 में इस खिताब को जीतने में कामयाब रहा।

साल 2009 में बैंकॉक में आयोजित हुए टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन चीन ने 5-3 से मात देकर उसके हाथों से खिताब छीन लिया।

उधर, चीन की टीम दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। उसने कोरिया को 3-2 से हराया। 6 नवम्बर को होने वाले फाइनल में भारत और चीन का सामना होगा। अब भारत के सामने 2009 की हार का हिसाब चुकाने का मौका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493