चांगझोउ (चीन), 10 सितम्बर (आईएएनएस)। कप्तान रानी रामपाल की शानदार हैट्रिक की बदौलत भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने यहां जारी सातवें एशिया कप के अपने अंतिम लीग मैच में गुरुवार को मलेशिया को 9-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
भारत की यह टूर्नामेंट में तीसरी जीत है। उसे चार में से एक मैच में हार मिली है। चीन के हाथों उसे 2-4 से हार मिली थी। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में उत्तर कोरिया को 13-0 से और फिर सिंगापुर को 12-0 से हराया था।
भारत का अब सेमीफाइनल में सामना 12 सितम्बर को होगा। सातवें जूनियर एशिया कप को 2016 में होने वाले एफआईएच विश्व कप (महिला) के लिए क्वालीफाईंग टूर्नामेंट का दर्जा प्राप्त है।
dharmpath.com dharmpath