महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच के निधन पर हॉकी इंडिया ने जताया शोक

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने बुधवार को राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच पी.पी एंथोनी के निधन पर शोक जताया।

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने बुधवार को राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच पी.पी एंथोनी के निधन पर शोक जताया।

एंथोनी 68 साल के थे और मंगलवार को त्रिशूर में उनका निधन हुआ।

बेंगलुरु में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्र में एंथोनी कोचों को प्रशिक्षण देते थे।

एंथोनी के मार्गदर्शन में भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने 1999 में चार देशों के टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी और इसके साथ ही जूनियर एशिया कप में कांस्य पदक भी हासिल किया था।

साल 2001 में एंथोनी को राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया था।

हॉकी इंडिया की अध्यक्ष मरियम्मा कोशी ने कहा, “एंथोनी एक सक्षम और अनुशासित कोच थे। उनके मार्गदर्शन में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अच्छे परिणाम हासिल किए। मुझे यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि अब वह हमारे बीच नहीं हैं। हॉकी इंडिया की ओर से मैं एंथोनी के परिवार के प्रति संवदेना जाहिर करती हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी कि इस दुख से उबरने के लिए उनके परिवार को हिम्मत मिले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493