महिला हॉकी : भारतीय जूनियर टीम ने बेलारूस को 6-0 से पटका

बरानोविची (बेलारूस), 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शनिवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए बेलारूस की डेवलपमेंट टीम को 6-0 से करारी शिकस्त दी।

इस जीत के साथ भारत ने बेलारूस दौरे का अंत दो जीत, दो हार और एक ड्रॉ के साथ किया है।

भारतीय महिलाओं ने दमदार शुरआत की और लगातार आक्रमण करती रहीं। पहले क्वार्टर के मध्य में उसे पेनाल्टी कॉर्नर मिला जो असफल रहा। इसी के तुरंत बाद भारत ने गेंद अपने पास ली और इस बार अजमिना कौर ने गेंद को नेट में डाल अपना खाता खोला।

पहले क्वार्टर के अंत में भारत के हिस्से एक और पेनाल्टी कॉर्नर आया। इस बार गगनदीप कौर नहीं चूकीं।

यहां से भारत ने बेलारूस पर जो दबाव बनाया वो कम नहीं हो सका और मेहमान टीम ने लगातार गोल कर जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493