महिला हॉकी : भारत ने बेलारूस को 2-1 से हराया

भोपाल, 6 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने सोमवार को बेलारूस को पांच हॉकी टेस्ट मैचों की श्रृंखला के चौथे मैच में 2-1 से मात दी।

इस जीत के साथ ही भारत ने इस श्रृंखला में अपनी अजेय बढ़त 4-0 कर ली है।

भारत का खाता मुकाबले के छठे मिनट में फील्ड गोल दागकर रेनुका यादव ने खोला।

इसके बाद 12वें मिनट में ही गुरजीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले अवसर को गोल में तब्दील किया और भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

बेलारूस की ओर से इस मैच में एकमात्र गोल 21वें मिनट में नास्तासिया सेरायेझका की ओर से दागा गया।

इसके बाद भारत ने अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए मैच के अंत तक बेलारूस को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया और 2-1 से जीत हासिल की।

इस साल अप्रैल में भारतीय टीम को हॉकी वल्र्ड लीग (एचड्ब्ल्यूएल) राउंड-2 में हिस्सा लेना है, जिसका आयोजन कनाडा में होगा।

इससे पहले भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की तैयारी के तहत बेलारूस के खिलाफ यह श्रृंखला खेल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493