महिला हॉकी : भारत हारा, विश्व कप क्वालीफाई करने का मौका गंवाया

जोहानसबर्ग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। जापान ने महिला हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में गुरुवार को भारत को 2-0 से हराते हुए अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

भारत इस टूर्नामेंट में अपना अगला मैच सातवें-आठवें स्थान के लिए 22 जुलाई को खेलेगा। यह मैच पांचवें से आठवें स्थान के लिए खेला गया था।

भारत ने अच्छी शुरुआत की और मोनिका ने शुरुआती मिनटों में ही गोलपोस्ट पे निशाना साधा, लेकिन जापान की गोलकीपर मेगुमी कागेयामा ने गोल नहीं होने दिया। जापान भी हालांकि पीछे नहीं रही। उसने अपनी आक्रामकता भी दिखाई और सातवें मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर भी हासिल किया जिसे काना नोमुरा में गोल में बदला।

जापान ने इसके बाद आठवें और 10वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इस बार मोनिका और सविता ने गोल नहीं होने दिया।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामकता में इजाफा किया, लेकिन इसका कोई फायदा वह उठा नहीं सकी। जापान ने भी इस क्वार्टर में कुछ मौके बनाए , हालांकि सफलता उसके हाथ भी नहीं लगी। इस बीच सविता ने शानदार गोलकीपिंग करते हुए जापान को गोल से महरूम रखा।

जापान क्वार्टर के अंत से एक मिनट पहले किसी तरह पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रहा और 29वें मिनट में नाहो इचिटानी ने अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में बढ़त के साथ मैदान पर उतरी जापानी महिलाओं ने और आक्रामकता दिखाई और इस क्वार्टर में दो पेनाल्टी कॉर्नर सहित पोस्ट पर कई निशाने साधे, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता और उसकी रक्षापंक्ति ने जापान को तीसरा गोल नहीं करने दिया।

अंत के 15 मिनट में भारत ने जरूर कुछ मौके बनाए, लेकिन उन्हें अंजाम तक नहीं पहुंचा सकी और मैच हार गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493