महिला हॉकी : भारत हॉकी विश्व लीग राउंड-2 के फाइनल में (लीड-1)

वेस्ट वेंकुवर (कनाडा), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कप्तान रानी और गुरजीत कौर के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को बेलारूस को 4-0 से हराते हुए महिला हॉकी विश्व लीग राउंड-2 के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल टूर्नामेंट में जगह बना ली है, जिसका आयोजन इस साल जून या जुलाई में होगा।

महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल टूर्नामेंट अगले साल आयोजित होने वाले एफआईएच विश्व कप टूर्नामेंट का क्वालीफायर दौर चरण भी है।

फाइनल में भारत का सामना चिली से होगा।

भारतीय टीम ने शुरुआत से ही इस मैच में अपना दबदबा बना रखा था। हालांकि, बेलारूस ने चौथे और नौंवे मिनट में दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन प्रतिद्वंदी टीम के अच्छे डिफेंस के कारण वह इन अवसरों का फायदा नहीं उठा पाई।

इस मुकाबले के 13वें मिनट में भारतीय टीम को पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुआ। गुरजीत ने इसे बेहतरीन रूप से गोल में तब्दील किया और पहले क्वार्टर में 1-0 से बढ़त हासिल की।

इसके बाद कप्तान रानी ने 20वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर टीम को बेलारूस पर 2-0 से बढ़त दिलाई। रानी ने 40वें मिनट में फील्ड गोल दागकर भारतीय टीम के खाते में तीसरा गोल दागा।

मैच की समाप्ति से दो मिनट पहले 58वें मिनट में गुरजीत ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल दागकर भारत को बेलारूस पर 4-0 से जीत दिलाई।

मैच के बाद कप्तान रानी ने एक बयान में कहा, “हम इस जीत के खुश हैं और उत्साहित भी। हमने एक टीम के तौर पर अच्छे डिफेंस के साथ खेला। मैं इस बात से भी खुश हूं कि हमने पेनाल्टी कॉर्नर के अवसर नहीं गंवाए। हमारा लक्ष्य फाइनल में प्रवेश करना था और अब हमें चिली के खिलाफ अच्छी प्रतिद्वंद्विता का इंतजार है।”

चिली ने महिला हॉकी विश्व लीग राउंड-2 टूर्नामेंट में उरुग्वे को 2-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493