महिला हॉकी : यू-18 एशिया कप में भारतीय टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

बैंकॉक (थाईलैंड), 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप के अपने अंतिम पूल मैच में मलेशिया को 3-1 से हराते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

इस जीत के बाद भारतीय टीम तीन मैचों में तीन जीत के साथ अपने पूल में शीर्ष पर है।

दोनों टीमों ने मैच की शुरुआत धीमी की लेकिन भारत ने जल्द ही मलेशिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसे इस दौरान गोल करने के कुछ मौके भी मिले लेकिन वह गोल नहीं कर पाई। मलेशिया को भी इस दौरान एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय टीम ने उसे बढ़त नहीं लेने दी।

मैच के 17वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर मनप्रीत कौर ने गोल कर भारत का खाता खोला। हाफ टाइम में भारत एक गोल की बढ़त के साथ गया।

दूसरे हाफ में भारत ने आक्रामक रुख अपनाया और 39वें मिनट में उसे इसका फायदा भी मिला। भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन मलेशियाई खिलाड़ी ने भारत का शॉट ब्लॉक कर दिया लेकिन पास ही खड़ी पूनम ने मौके का फायदा उठाया और गोल कर भारत की बढ़त को दोगुनी कर दिया।

अगले ही मिनट में मलेशिया ने काउंटर अटैक किया और नूरामिराह शहकिराह ने उसके लिए पहला गोल दागा।

46वें मिनट में भारत ने अपना तीसरा गोल किया। उसके लिए यह गोल लालरेसियामी ने संगीता कुमारी के पास पर डाइव मार कर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493