महिला हॉकी विश्व कप : इंग्लैंड के खिलाफ मैच से आगाज करेगी भारतीय टीम

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम 21 जुलाई से शुरू हो रहे महिला हॉकी विश्व कप के लिए रविवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से लंदन रवाना हो गई।

भारतीय टीम 21 जुलाई को मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मुकाबले से विश्व कप मुकाबलों का आगाज करेगी।

पिछले आठ वर्षो में यह पहली बार हो रहा है कि भारतीय टीम महिला विश्व कप में हिस्सा लेने जा रही है। इस टीम में रानी और दीपिका के अलावा बाकी सभी खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में हिस्सा लेंगी।

आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी ने कहा, “पूरी टीम इस टूर्नामेंट के लिए बेहद उत्साहित है। पिछले साल एशिया कप जीतने के बाद से ही हमने इस पल का इंतजार किया। टीम में लगभग हर एक खिलाड़ी के लिए विश्व कप का यह पहला अनुभव होगा।”

इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को पूल-बी में शामिल किया गया है। इसमें ओलम्पिक चैम्पियन इंग्लैंड, वर्ल्ड नम्बर-7 टीम अमेरिका और आयरलैंड भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493