महिला हॉकी : स्पेन दौरे के लिए रानी को भारतीय टीम की कमान

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को स्पेन टूर के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया।

स्ट्राइकर रानी रामपाल को टीम की कमान सौंपी गई है जबकि गोलकीपर सविता उपकप्तान होंगी।

स्पेन का टूर 26 जनवरी से शुरू होगा। इस टूर पर भारतीय टीम स्पेन के साथ चार मैच खेलेगी जबकि विश्व कप उपविजेता आयरलैंड के खिलाफ उसे दो मैच खेलने हैं।

भारतीय टीम में डिफेंडर सुशीला चानू की वापसी हुई है। वह पिछले वर्ष हुए विश्व कप में टीम का हिस्सा नहीं थीं। रजनी ईतिमारपु टीम की दूसरी गोलकीपर होगी।

भारत की अंडर-18 टीम के साथ यूथ ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली डिफेंडर सालिमा टेटे को भी टीम में शामिल किया गया है। उनके साथ अनुभवी खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्का, रीना खोखर, निक्की प्रधान और ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर भी भारत के डिफेंस को मजबूती प्रदान करेगी।

मिडफील्ड में लिलिमा मिंज, करिश्मा यादव, सोनिका और नेहा गोयल जबकि फॉरवर्ड-लाइन में रानी, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, उदिता और नवजोत कौर को मौका दिया गया है।

टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, “टीम में इस बार अलग मिश्रण है और सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो समेत कुछ अन्य अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। हम अधिक खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर खेलने का अनुभव प्रदान करना चाहते हैं।”

बेंगलुरू से 24 जनवरी को टीम रवाना होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493