लॉस एंजेलिस, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। महीनों की अटकलबाजी के बाद आखिरकार निर्देशक डैनी बॉयल की सफल फिल्म ‘ट्रेनस्पॉटिंग'(1996) के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ट्रेनस्पॉटिंग’ का हिस्सा रहे ईवान मैकग्रेगर, जॉनी ली मिलर, इवेन ब्रेमनर और रॉबर्ट कार्लाइल सीक्वल ‘ट्रेनस्पॉटिंग 2’ में भी हैं।
मूल फिल्म की पटकथा लिखने वाले जॉन हॉज ही सीक्वल की भी पटकथा लिखेंगे। बॉयल इसे एंड्रयू मैक्डोनाल्ड, क्रिश्चियन कोलसन और बर्नी विलीव्यू के साथ मिलकर बनाएंगे।
फिल्म की शूटिंग 2016 में शुरू होने की उम्मीद है। इसे 2017 में रिलीज करने की योजना है।
बॉयल ने पूर्व में एक साक्षात्कार में कहा था, “इन किरदारों से परिचित हुए हमें 20 साल हो गए हैं। जॉन हॉज ने शानदार पटकथा लिखी थी।”
dharmpath.com dharmpath