महू में 4 दिन से बिजली-पानी की सप्लाई ठप

महू-रॉयल टाउन कॉलोनी में बिजली और पानी की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ गुरुवार सुबह रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। करीब 500 से अधिक परिवारों की परेशानी उस समय सड़क पर आ गई जब लोगों ने मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई थी। स्कूल बसों और दफ्तर जाने वाले लोगों को भी जाम के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।

कॉलोनी के रहवासियों के मुताबिक, पिछले चार से पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। बिजली नहीं होने से पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। ऐसे में परिवारों को पीने के पानी से लेकर रोजमर्रा के जरूरी कामों तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि करीब 17 साल पुरानी कॉलोनी में रहने के बावजूद उन्हें आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493