महेश बाबू की अगली फिल्म के लिए परिणीति से बातचीत

चेन्नई, 6 मार्च (आईएएनएस)। सुपरस्टार महेश बाबू की अगली तेलुगू-तमिल फिल्म के लिए निर्माता मुख्य भूमिका के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सहित तीन अभिनेत्रियों के संपर्क में हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह एक अभिनेत्री वाली पटकथा है। फिल्म के निर्माता मुख्य नायिका की भूमिका के लिए साई पल्लवी, कीर्ति सुरेश और परिणीति चोपड़ा के संपर्क में हैं। फिलहाल किसी के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है।”

फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदौस और निर्माण टैगोर मधु करेंगे।

सूत्र ने कहा, “मुरुगदौस की साई पल्लवी या कीर्ति को लेने की इच्छा है, क्योंकि दोनों ही उस भाषा से परिचित हैं, जिनमें फिल्म बनेगी।”

फिल्म की नियमित शूटिंग अप्रैल-मई में शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493