महेश बाबू की अगली फिल्म में बालाजी

चेन्नई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। महेश बाबू की आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म में अभिनेता आर.जे. बालाजी को लिए जाने की चर्चा है। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “बालाजी फिल्म में महेश के दोस्त की भूमिका में होंगे। उनका किरदार बेहद रोचक होगा, जो नायक की कई परिस्थितियों में मदद करता है।”

ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है।

फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपये का है। इसमें राकुल प्रीत सिंह और एसजे सूर्या भी हैं।

इस फिल्म में संगीत हैरिस जयराज देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493