महेश बाबू की ‘भारत एएन नेनु’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी कमाई कर रही

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। महेश बाबू की फिल्म ‘भारत एएन नेनु’ ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी कमाई कर रही है।

महेश बाबू की ‘भारत एएन नेनु’ ने उत्तरी अमेरिका में अकेले 3475,000 डॉलर की कमाई की है।

फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी शानदार कमाई दर्ज की है। फिल्म रिलीज के बाद से दोनों देशों में एकत्र 5,85,000 डॉलर की कमाई करने में सफल रही है।

यह फिल्म यूरोप और यूनाइटेड किंगडम में 3,70,000 डॉलर की दमदार कमाई करने में सक्ष्म रही।

अपनी रिलीज के सिर्फ नौ दिनों में इस फिल्म ने अफ्रीका, मलेशिया, सिंगापुर और अन्य देशों में 19,5000 डॉलर की कमाई कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493