महेश बाबू फिल्म की शूटिंग के लिए वियतनाम जाएंगे

चेन्नई, 10 मार्च (आईएएनएस)। सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म के निर्माता महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग के लिए वियतनाम जाएंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “शूटिंग का नया शेड्यूल कल (शनिवार) से चेन्नई में शुरू होगा। टीम 22 मार्च को संक्षिप्त दौरे पर वियतनाम जाएगी। फिल्म की लगभग 70 फीसदी शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। अप्रैल तक बाकी बची फिल्म की शूटिग भी पूरी हो जाएगी।”

ए.आर. मुरुगदौस निर्देशित फिल्म में महेश एक खुफिया अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म में अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह मेडिकल छात्रा के रूप में नजर आएंगी।

फिल्मकार से अभिनेता बने एस.जे.सूर्या नकारात्मक भूमिका में हैं।

फिल्म में संगीत हैरिस जयराज ने दिया है। यह 23 जून को एक साथ तमिल और तेलुगू में जारी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493