महेश बाबू संग बनाऊंगा बड़ी फिल्म : वामसी

चेन्नई, 26 जून (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्देशक वामसी पैदिपल्ली ने कहा कि तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ उनकी अगली तेलुगू फिल्म दोनों के करियर के लिए एक बड़ी फिल्म होगी। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

पैदिपल्ली ने आईएएनएस से कहा, “इस फिल्म के लिए महेश बहुत ही उत्सुक हैं। जब उन्होंने इस कहानी का पहला विवरण सुना, तभी उन्होंने इसे करने की हामी भर दी थी। यह हम दोनों के फिल्मी करियर के लिए बड़ी फिल्म होने जा रही है।” हालांकि उन्होंने फिल्म और उसकी शैली के बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया।

इस फिल्म के साथ पैदिपल्ली पहली बार अभिनेता महेश बाबू के साथ काम कर रहे हैं।

पैदिपल्ली ने कहा, “महेश एक अभिनेता के रूप में सब कुछ सीखने को तैयार रहते हैं। और एक निर्देशक के रूप में, मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं कह सकता और इसी कारण से यह फिल्म दर्शकों में उत्सुकता जगा रही है।”

पैदिपल्ली ने अपनी आखिरी फिल्म ‘ओपिरी’ के लिए समीक्षकों की सराहना पाई थी। यह एक स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा फिल्म थी, जो एक क्वाड्रिप्लेगिक (शरीर से अक्षम) अरबपति और अपराधी से उसकी देखभाल करने वाली एक बनी एक महिला के बीच के संबंधों पर आधारित थी।

महेश बाबू के साथ क्या वह एक और स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा फिल्म बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “उसके बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी।”

अफवाह है कि पूजा हेगड़े इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हो सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493