मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट ने अपने प्रशंसकों सचेत किया है। महेश भट्ट ने उनके नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वालों को चेताया है। यहां तक कि उन्होंने इस मामले में मुंबई पुलिस की मदद भी मांगी है।
भट्ट ने सोमवार ट्विटर पर लिखा, “झूठे खाताधारक सावाधान! यह फर्जी खाता है। इस मामले के लिए मुंबई पुलिस की साइबर शाखा को सूचित किया जाएगा।”
फिल्म निर्देशक ने अपने फर्जी खाते का स्क्रीन-शॉट साझा किया है। महेश भट्ट एक निर्माता, लेखक के रूप में फिल्म कारोबार से जुड़े हैं।
भट्ट ने फेसबुक पृष्ठ पर सत्यापित स्क्रीन-शॉट साझा किया है। उन्होंने ‘सारांश’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘सड़क’, ‘आशिकी’ और ‘जख्म’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
उनके अधिकारिक पृष्ठ पर नीले रंग का निशान है, जो विभिन्न सामाजिक नेटवर्किं ग प्लेटफार्मों पर मशहूर हस्तियों को प्रामाणिकता प्रदान करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
dharmpath.com dharmpath