महेश भूपति व लारा दत्ता रीमैक्स के ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के रियल एस्टेट नेटवर्क रीमैक्स ने अभिनेत्री व फिल्म निर्माता लारा दत्ता और उनके पति भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति को ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है।

रीमैक्स के ब्रांड एंबेसडर के रूप में यह जोड़ी भारत में पहली बार एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का समर्थन करेगी।

महेश और लारा ने संयुक्त रूप से कहा, “हम रीमैक्स इंडिया से जुड़े हैं जो ग्राहकों के लिए पसंदीदा रियल एस्टेट पार्टनर हैं। हम इस नई यात्रा का हिस्सा बनने के लिए विशेष रूप से उत्साहित हैं, जिसमें रीमैक्स इंडिया आज व 2020 के बीच तेजी से विस्तार करने की योजना बना रहा है।”

रीमैक्स इंडिया के सीईओ यतीन शर्मा ने कहा, “रीमैक्स परिवार के हिस्से के रूप में हम महेश भूपति और लारा दत्ता को लेकर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। रीमैक्स एक ब्रांड के रूप में लोगों, व्यक्तित्व, व्यावसायिकता और गर्व के साथ सार्वभौमिक जुड़ाव का प्रतीक है। लारा और महेश उन सभी गुणों, उपलब्धियों और उन पुरस्कारों के माध्यम से जुड़ते हैं जो उन्होंने देश में लाए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493