मांट्रियल में शेर ने चिड़ियाघर कर्मी पर किया हमला

ओटावा, 9 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा के मांट्रियल शहर में ग्रानबाई चिड़ियाघर में एक शेर ने चिड़ियाघर कर्मी पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शेर ने सोमवार को मांद के दैनिक रखरखाव में जुटे हुए तीन चिड़ियाघर कर्मियों में से एक पर हमला कर दिया। रखरखाव के काम में दो पुरुष और एक महिला कर्मी लगी हुई थी।

चिड़ियाघर प्रबंधक के अनुसार, साथी को बचाने के लिए एक अन्य कर्मी ने शेर पर पानी की तेज बौछार की और कार्बन डाइऑक्साइड गैस का छिड़काव किया। यह शेर के हमले से निपटने का एक मानक तरीका है।

पीड़ित 20 वर्षीय महिला के शरीर के निचले हिस्से और गरदन में चोटें आई हैं। उसे स्थिर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

सभी तीनों शेरों को हमले के बाद से अलग कर दिया गया है। इन्हें लोगों की पहुंच से दूर कर दिया गया है।

कनाडा के चिड़ियाघर में कर्मी पर शेर का हमला पहली बार नहीं हुआ है। साल 2013 में सेंट-फेलिसीन चिड़ियाघर में साइबेरियाई बाघ के हमले से एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493