मां की वजह से शोबिज की दुनिया में आई : रश्मि गुप्ता

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी शो ‘वानी रानी’ में काव्या की भूमिका में नजर आने वाली अभिनेत्री रश्मि गुप्ता का कहना है कि शो की कहानी से अलग वास्तविक जीवन में उनके परिवार ने शोबिज की दुनिया में जाने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें सहयोग दिया।

रश्मि ने अपने बयान में कहा, “वास्तविक जीवन में मैं अपने शो के किरदार काव्या की तरह ही हंसमुख और खुशमिजाज हूं, लेकिन काव्या को अपनी मां (तन्वी) से छिपाकर अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाना पड़ता है, जबकि वास्तविक जीवन में मेरी मां (गीता गुप्ता) हमेशा से चाहती थी कि मैं अभिनेत्री बनूं और उन्होंने बहुत साथ दिया।”

अभिनेत्री ने कहा, “मैं उनकी वजह से शोबिज की दुनिया में अपनी जिंदगी का लुत्फ उठा रही हूं। वह मेरे शो के हर एपिसोड को देखती हैं। वह मेरी तारीफ करती हैं और मुझे इस बात का अहसास कराती हैं कि मैं इससे बेहतर कर सकती थी।”

टीवी शो ‘वानी रानी’ का प्रसारण एंड टीवी पर होता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493