मां के देहांत के बाद घर लौटे पाकिस्तानी गेंदबाज इरफान

सिडनी, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान अपनी मां के देहांत के बाद स्वदेश लौट गए हैं। वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में टीम के साथ नहीं होंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

इरफान ने पिछले साल सितंबर से ही पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ हुए एकदिवसीय मैच में उन्हें चोट लग गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई श्रंखलाओं के लिए टीम में नहीं चुना।

हाल ही में कैद-ए-आजम ट्रॉफी में अपनी टीम को खिताब दिलाने के बाद उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए चुना गया था।

पीसीबी ने अभी उनके विकल्प की घोषणा नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493