मां के साथ यात्रा निराशजनक अनुभव : रोको

लॉस एंजेलिस, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी मशहूर गायिका मैडोना के बेटे रोको रिची का कहना है कि अपनी मां के साथ यात्रा का उनका अनुभव बहुत खराब रहा और वह अपने पिता गाय रिची के साथ एक शांत व स्थिर जीवन जीना चाहते हैं।

टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, 15 वर्षीय रोको ने अपनी मां के साथ ‘रेबेल हार्ट टूर’ की यात्रा को निराशाजनक बताया।

सूत्रों के अनुसार, “रोको ने अपनी मां के साथ यात्रा को लेकर कहा है कि वह भयानक रहा। इस दौरान झगड़े, रोना, चीखना ही होता रहा।”

रिपोर्ट के अनुसार, रोको ने अपने पिता से कहा कि वह एक शांत जीवनशैली चाहते हैं और अधिक यात्रा तथा झगड़े बर्दाश्त नहीं कर सकते।

सूत्रों के अनुसार, स्टॉकहोम की यात्रा पर अपनी मां के साथ जा रहे रोको ने उड़ान के लिए तैयार चार्टर्ड विमान से उतरने का प्रयास भी किया था।

गौरतलब है कि मैडोना और उनके पति गाय रिची अपने इस 15 वर्षीय बेटे रोको को हासिल करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। फिलहाल रोको अपने पिता गाय रिची के संरक्षण में रह रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493