मां को दुख से उबारने में मदद कर रहीं शिल्पा

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का दिल का दौरा पड़ने से 11 अक्टूबर को निधन हो गया था। शिल्पा दुख की इस घड़ी से मां को उबारने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

हाल ही में, शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा के साथ मुंबई में नजर आईं। दोनों बहनें मां के इर्द-गिर्द थीं।

इससे पहले शिल्पा बहन शमिता और पति राज के साथ पिता के अंतिम संस्कार के लिए ऋषिकेश गई थीं।

इन दिनों वह डांस रियलिटी शो में कोरियोग्राफर गीता कपूर और निर्देशक अनुराग बसु के साथ निर्णायक के रूप में नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493