मां मुझे ‘छोटा हल्क’ बुलाती हैं : श्रद्धा

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आगे रीमो डिसूजा निर्देशित ‘एबीसीडी 2’ फिल्म में नजर आएंगी। वह कहती हैं कि इस फिल्म के फिटनेस कोर्स को करने के बाद वह स्वयं में ज्यादा मजबूती और फुर्तीलापन महसूस करती हैं।

श्रद्धा(26) ने एक बयान में कहा, “मैंने हमेशा से व्यायाम किया है, लेकिन ‘एबीसीडी 2’ की शूटिंग के दौरान मैंने जैसी फिटनेस पाई, वह बिल्कुल अलग है। मैं ज्यादा मजबूत और चुस्त महसूस करती हूं, इतना ज्यादा कि मैंने घर में वह चीजें करनी शुरू कर दी हैं, जिन्हें उठाने के लिए बहुत सारा दम चाहिए।”

श्रद्धा ने अपने दमखम से अपनी मां को भी चौंका दिया है। हालत यह है कि मां अब अपनी नाजुक सी लाडली को ‘छोटा हल्क’ पुकारने लगी है।

श्रद्धा ने कहा, “मेरी मां को सोफा शिफ्ट करना था। वह इससे पहले कि किसी को मदद के लिए बुलातीं, मैंने उसे अकेले ही शिफ्ट कर दिया। यह उनके लिए बहुत हैरानी की बात थी।”

उन्होंने बताया, “मेरी मां मेरी ताकत से इतनी प्रभावित हुई हैं कि उन्होंने मुझे छोटा हल्क कहना शुरू कर दिया है।”

‘एबीसीडी 2’ 19 जून को रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493