चेन्नई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चिरंजीवी अभिनीत तेलुगू एक्शन फिल्म ‘खिलाड़ी नंबर 150’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री काजल अग्रवाल का कहना है कि उनकी मां उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणास्रोत हैं।
चेन्नई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चिरंजीवी अभिनीत तेलुगू एक्शन फिल्म ‘खिलाड़ी नंबर 150’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री काजल अग्रवाल का कहना है कि उनकी मां उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणास्रोत हैं।
ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों से बात करते हुए उन्होंने अपने बारे में कई बातों को साझा किया।
जब उनसे जीवन के प्रेरणास्रोत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा से उनकी प्रेरणास्रोत रही हैं।
काजल ने कहा कि वह खुद को एक्शन करते हुए देखना चाहती हैं।
काजल, अजीत की तमिल थ्रिलर फिल्म में भी काम कर रही हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वह अच्छी कहानी वाली फिल्म का प्रस्ताव मिलने पर अभिनेता विजय के साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगी।
शादी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath