मां से फैशन, स्टाइल की समझ आई : अमिताभ

मुंबई, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी मां तेजी बच्चन ने उन्हें फैशन और स्टाइल के बारे में बताया था।

अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मां और मैं, 1950 के दशक की शुरुआत, मां ने मुझे फैशन और स्टाइल का सुझाव दिया। यह मेरा पहला सूट है। इलाहाबाद में एक समारोह में जाने के लिए मां ने ही मुझे टाई और सब कुछ पहनना सिखाया। वह समझ कभी नहीं बदली।”

अमिताभ (75) हिंदी सिनेमा के सबसे स्टाइलिश अभिनेताओं में से एक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493