माइकल की याद में अपने बच्चे का नाम रख सकती हैं जैनेट

लॉस एंजेलिस, 17 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका जैनेट जैक्सन कथित तौर पर पॉप की दुनिया के बादशाह माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि देते हुए अपने बच्चे का नाम रखने की योजना बना रही हैं।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया कि बच्चे का नाम माइकल जैक्सन से संबंधित होगा।

मशहूर गायिका और उनके पति विसम सालेह अल मना बेसब्री से अपने पहले बच्चे के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

सूत्र ने कहा कि गायिका बहुत जल्द बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सूत्र के मुताबिक, “वह (जैनेट)बच्चे के आने का और इंतजार नहीं कर सकती।”

शुरुआती स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों और चिकित्सकों द्वारा आराम करने की सलाह देने के बाद सूत्र ने साझा किया “चिकित्सकों ने कहा है कि वह बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें इसे सहजता से लेने के लिए कहा गया है।”

सूत्र ने बताया कि जैनेट आराम कर रही हैं और हाल ही में अपने आने वाले बच्चे के लिए नर्सरी तैयार करा लिया है।

गर्भावस्था के दौरान वह लंदन में अपने पति के साथ फूलों की खरीदारी करते नजर आ चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493