माइकल के बच्चों ने नहीं देखी ‘बैक टू द फ्यूचर’

लंदन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता माइकल जे. फॉक्स की फिल्म ‘बैक टू द फ्यूचर’ को भले ही एक शानदार फिल्म का दर्जा दिया जाता हो, लेकिन उनके खुद के बच्चों ने अब तक यह फिल्म नहीं देखी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉॅट यूके’ के अनुसार, 54 वर्षीय माइकल ने 1985 में आई समय-यात्रा पर आधारित फिल्म में मार्टी मैकफ्लाइ की यादगार भूमिका निभाई थी। चूंकि फिल्म आज भी उतनी ही लोकप्रिय है इसलिए आज भी बड़ी संख्या में फिल्म के प्रशंसक हैं, लेकिन इन प्रशंसकों में माइकल के बच्चे सैम (26), एक्वि नाह (20), शुयलर (20) और एस्मी (13) शामिल नहीं हैं।

माइकल ने कहा, “समय-यात्रा वाली फिल्म के बारे में अजीब बात यह है कि यह समय से परे हैं। बच्चे आज भी इसे पसंद करते हैं। मेरे बच्चों ने हालांकि यह फिल्म नहीं देखी है और यदि देखी है तो मुझे बताया नहीं है।”

माइकल ने एक दिलचस्प बात बताई कि इस फिल्म में भूमिका मिलने से पहले वह अभिनय से संन्यास लेने के बारे में विचार कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493