बीजिंग, 11 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अमेरिकी अभिनेता माइकल डगलस अभिनीत हास्य से भरपूर चीनी फिल्म को सीएसी पिक्चर्स के रूप में अपना वितरक मिल गया है।
हान येन निर्देशित और ली यीफेंग सह-अभिनीत फिल्म हिट जापानी मैंगा ‘अल्टीमेट सर्वाइवर काजी’ का रूपांतरण है।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, ली रुइगैंग के स्वामित्व वाले चाइना मेडिकल कैपिटल की अंतर्राष्ट्रीय वितरण कंपनी सीएमसी पिक्चर्स ने ‘एनिमल वर्ल्ड’ के वैश्विक स्तर पर वितरण के अधिकार को हासिल किया है। कंपनी ने इसे गर्मी में दुनियाभर में रिलीज करने की योजना बनाई है।
सीएमसी पिक्चर्स के सीईओ सू जिया ने कहा, “हमारा अभी भी मुख्य लक्ष्य विदेशों में रहने वाले प्रवासी चीनी हैं, लेकिन समय के साथ हम चीनी फिल्मों से पर्याप्त रूप से गैर-चीनी दर्शकों को जोड़ने की उम्मीद भी करते हैं।”
सीएमसी ने उम्मीद जताई है कि ‘एनिमल वर्ल्ड’ विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
dharmpath.com dharmpath