मनामा (बहरीन), 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सात बार के विश्व चैम्पियन माइकल शूमाकर के बेटे मिक शूमाकर ने मंगलवार को फरारी टीम के साथ फॉर्मूला-1 की दुनिया में कदम रख दिया।
ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, मिक ने पिछले साल फॉर्मूला-3 का खिताब जीता था। उन्होंने इस सप्ताह ही फॉर्मूला-2 में पदार्पण किया था, जहां वह फीचर रेस में आठवें और स्प्रिंट रेस में पोल पॉजिशन हासिल करने के बाद वह छठे नंबर पर थे।
20 वर्षीय शूमाकर यंग ड्राइवर अकादमी के रूप में पिछले साल फरारी से जड़े थे।
फॉर्मूला-वन में पदार्पण करने के बाद अब मिक से लोगों से उम्मीदें बढ़ गई हैं। लेकिन इस सप्ताह उनका ज्यादातर समय टेस्ट सत्र में गुजरने की संभावना है क्योंकि फरारी टीम चाहती है कि मिक दो रेस के बाद अपने कार को अच्छी तरह से समझें।
dharmpath.com dharmpath