माइक्रोमैक्स के ब्रांड यू ने स्मार्टफोन यूफोरिया लांच किया

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। माइक्रोमैक्स के ब्रांड यू ने मंगलवार को अपना दूसरा सायनोजेन ओएस पावर्ड स्मार्टफोन यूफोरिया देश में लांच किया।

मेटल फ्रेम वाला यह फोन बफ्ड स्टील ब्लैक और शैम्पेन गोल्ड व्हाइट कलर में मिलेगा। इस फोन को खास तौर पर एमेजॉन पर बेचा जाएगा। फोन की प्री बुकिंग 12 मई को शाम 5 बजे से शुरू हो गई है। फोन की कीमत 6,999 रुपये है।

मेड इन इंडिया लेबल वाले इस स्मार्टफोन में 64 बिटा 1.2 जीएचजेड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 क्वाड-कोर चिप, अड्रीनो 306 जीपीयू और 2 जीबी डीडीआर 3 रैम है और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक विस्तारित किया जा सकता है। यह फोन सायनोजेन ओएस 12 पर चलता है जो कि ऐंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.0 पर आधारित है।

यूफोरिया में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है, जिसके साथ एलइडी फ्लैश दिया गया है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी है।

यह ड्यूल सिम फोन 3जी, 4जी (सीएटी 4, टीडीडी एलटीई, भारतीय 4जी बैंड्स), ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस को सपोर्ट करता है। फोन में 2230 एम ए एच हाई-डेनसिटी क्विक चार्ज बैटरी है। कम्पनी का दावा है कि यह 160 घंटों का स्टैंडबाई टाइम देती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493