माइक्रोमैक्स ने ‘कैनवस 1’ 6,999 रुपये में उतारा

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। माइक्रोमैक्स ने सोमवार को ‘कैनवस सीरीज’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन ‘कैनवस 1’ लांच किया, जिसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है।

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। माइक्रोमैक्स ने सोमवार को ‘कैनवस सीरीज’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन ‘कैनवस 1’ लांच किया, जिसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है।

इस 4जी-वीओएलटीई स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 2.5डी एचडी इन-सेल डिस्प्ले है।

इसमें ओटीजी समर्थन है जिसे कीबोर्ड, माउस, गेम कंट्रोलर से आसानी से फोटो को आयात किया जा सकता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘कैनवस 1’ में मीडियाटेक एमटी6737, क्वैडकोर 1.3 गीगाहट्र्ज प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी रोम है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिलती है।

बयान में कहा गया कि यह पहला स्मार्टफोन है, जो किसी तरह के हार्डवेयर समस्या आने पर 100 दिन तक इसे रिप्लेस किया जा सकता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493