माइक्रोसॉफ्ट का सर्च इंजन बिग चीन में ब्लॉक

बीजिंग, 24 जनवरी (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसके सर्च इंजन बिंग को चीन में ब्लॉक कर दिया गया है, जो कि वहां चलनेवाला आखिरी प्रमुख विदेशी सर्च इंजन था।

बीजिंग, 24 जनवरी (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसके सर्च इंजन बिंग को चीन में ब्लॉक कर दिया गया है, जो कि वहां चलनेवाला आखिरी प्रमुख विदेशी सर्च इंजन था।

सीएनएन ने माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता के हवाले से कहा, “हम पुष्टि करते हैं कि बिग फिलहाल चीन में यूजर्स की पहुंच से बाहर है और हम अगले कदम की तैयारी कर रहे हैं।”

यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि बिंग को चीन में क्यों ब्लॉक किया गया।

चीन के इंटरनेट नियामक ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन कर एप्पल को पीछे छोड़ दिया था। उसके बाद अमेरिकी दिग्गज को चीन में इस नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

चीन में शीर्ष इंटरनेट प्लेटफार्म्स जैसे फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब वहां की सरकार के वृहद सेंसरशिप तंत्र से सालों से ब्लॉक है और इसे द ग्रेट फायरवॉल के नाम से जाना जाता है।

गूगल ने अपनी सेवाएं साल 2010 में चीन में बंद कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493