माइक्रोसॉफ्ट माइनक्राफ्ट : एजुकेशन एडीशन अब आईपैड्स के लिए भी

सैन फ्रांसिस्को, 21 अगस्त (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट अब अपने माइनक्राफ्ट : एजुकेशन एडिशन का एप्पल आईपॉड तक विस्तार करने जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण करने, कोरल रीफ के पास तैराकी करने और सृजनात्मक कहानियों को जीवन प्रदान करने का मौका मिलेगा।

माइनक्राफ्ट : एजुकेशन एडीशन लोकप्रिय माइनक्राफ्ट गेम का शैक्षणिक संस्करण है, जिसे खासतौर से कक्षाओं में प्रयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है।

पीएआरके इंटरनेशनल स्कूल के एजुकेशन टेक्नॉलजी प्रमुख, कायरियाकॉस कॉरासेरीस ने एक बयान में कहा, “आईपैड पर माइक्रोसॉफ्ट माइनक्राफ्ट : एजुकेशन एडीशन सहयोग और साझा करने के नए तरीके खोलेगा और जिस तरीके से शिक्षक और विद्यार्थी पाठ्यक्रम और परियोजनाओं का अन्वेषण करते हैं, उसमें क्रांति ला देगा।”

कॉरासेरीस ने आगे कहा, “यह फीचर गहराई से और सार्थक सीखने में सक्षम बनाएगा, 21वीं सदी के कौशल वाले मूल्यों को बढ़ावा देगा, हर किसी को प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के लिए सशक्त बनाएगा और असाधारण नतीजे देगा।”

अब आईपैड्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट माइनक्राफ्ट : एजुकेशन एडीशन इस साल सितंबर से माइक्रोसॉफ्ट 365 के एजुकेशन लाइसेंस के साथ उपलब्ध होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493