माइक ने संगीत के जरिए लोगों के सशक्तिकरण के लिए बेयोंसे को सराहा

लॉस एंजेलिस, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता और गीतकार माइक विल मेड इट ने गायिका बेयोंसे नोलेस की संगीत के जरिए ‘अपने लोगों के सशक्तिकरण’ के लिए प्रशंसा की है।

वेबसाइट ‘बिलबोर्ड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक ने नोलेस के साथ ‘फॉर्मेशन’ पर काम किया था और वह यह देखकर उनसे बेहद प्रभावित हुए कि वह नस्लीय भेदभाव का विरोध करने के लिए गीत में बोल और वीडियो दोनों का इस्तेमाल करती हैं।

माइक ने कहा, “उन्होंने अपने लोगों का सशक्तिकरण किया है। वह लोगों को अपने चौड़े नथुनों पर गर्व करने को कहती हैं, जिस पर माइकल जैकसन भी शर्मिदा थे और उन्होंने अपना चेहरा बदलवा लिया था।”

माइक ने कहा, “उन्होंने लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ‘फॉर्मेशन’ का इस्तेमाल किया। इसका हिस्सा होने की सबसे अच्छी बात यह रही।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493