वर्जीनिया, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एवं वर्जीनिया के सीनेटर टिम केन और उनके प्रतिद्वंद्वी रिपबिल्कन पार्टी के उम्मीदवार माइक पेंस के बीच तीखी बहस हुई।
यह बहस 90 मिनट तक चली।
‘बीबीसी’ के मुताबिक, इस बहस में माइक और टिम ने राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों पर जमकर हमले किए।
इस बहस से पहले ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, “मैं उपराष्ट्रपति पद की बहस में लाइव ट्वीट करूंगा। आओ, अमेरिका को एक बार फिर से महान बनाएं।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “वह एक बढ़िया काम कर रहे हैं। अभी तक कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।”
उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी ने कहा, “केन ने पेंस को ट्रंप की वे कट्टरपंथी बातें याद दिला दी जो उन्होंने लाखों अमेरिकी नागरिकों के बारे में कही थी और पेंस इस पर उनका बचाव भी नहीं कर पाए।”
dharmpath.com dharmpath