माइया ने किया सांतोस के साथ करार से इंकार (लीड-1)

रियो डी जेनेरियो, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के स्टार खिलाड़ी थियागो माइया ने ब्राजीली क्लब सांतोस के साथ किसी भी तरह का नया करार करने से मना कर दिया।

रियो डी जेनेरियो, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के स्टार खिलाड़ी थियागो माइया ने ब्राजीली क्लब सांतोस के साथ किसी भी तरह का नया करार करने से मना कर दिया।

थियागो के इस इंकार से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह एटलेटिको मेड्रिड के साथ जुड़ सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, ब्राजील की अंडर-20 अंतर्राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी थियागो ने इस साल ब्राजील सेरी ए के आठ बार की विजेता टीम को अपने खेल प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया।

‘यूओएल न्यूज पोर्टल’ के अनुसार, सांतोस के मिडफिल्डर ने क्लब के साथ किसी भी नए करार से इंकार कर दिया है। उन्हें क्लब के साथ नए करार के तहत प्रतिमाह बोनस के साथ 30,000 डॉलर का प्रस्ताव दिया गया था।

सांतोस के साथ थियागो का वर्तमान करार अगले साल फरवरी में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद वह स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब के साथ करार करने के लिए आजाद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493