माइली सायरस के भाई ने प्रेमिका संग सगाई की

लॉस एंजेलिस, 24 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका मायली सायरस के भाई ब्रेसन ने अपनी प्रेमिका से सगाई कर ली है।

लॉस एंजेलिस, 24 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका मायली सायरस के भाई ब्रेसन ने अपनी प्रेमिका से सगाई कर ली है।

ब्राइसन ने इंस्टाग्राम पर विजुअल मर्चेडाइजर स्टेला मैकब्राइड के साथ अपनी सगाई की घोषणा की।

ब्रेसन (24) ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को लिखा, “उसने हां कहा। इस साल मेरा जीवन कई प्रकार से बदल गया, लेकिन सबसे शानदार आपसे मुलाकात और प्यार होना है।”

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने आगे लिखा, “मैं तुम्हें पूरे दिल से चाहता हूं और मैं आपसे शादी के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”

मॉडल ने अपनी एक तस्वीर साझा की और इसमें उनकी प्रेमिका अपनी अंगूठी दिखाते हुए उन्हें किस करती नजर आ रही हैं।

यही तस्वीर साझा करते हुए मेकब्राइड ने कहा, “मेरी जिंदगी का प्यार- आपको हां कहने की तुलना में कुछ भी खुश करने वाला नहीं था। आप बहुत प्यारे हैं और मैं आपकी पत्नी बनने का इंतजार नहीं कर सकती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493