लॉस एंजेलिस, 26 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका माइली सायरस ने रविवार को एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स में अपने साथ प्रस्तुति देने के लिए 85 वर्षीय ड्रैग क्वीन को नियुक्त किया है।
ड्रैग क्वीन आमतौर पर पुरुष होते हैं, जो महिलाओं के कपड़े पहनकर प्रस्तुति देते हैं।
वेबसाइट ‘यूसाटोडे डॉट कॉम’ के मुताबिक, सायरस सप्ताहांत में इंगलवुड के द फोरम में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी और जेम्स ‘जिप्सी’ हाके डांस करेंगे।
सायरस की ‘यंगर नाओ’ वीडियो में हाके ने कहा, “वह जो कर रही हैं, निश्चित रूप से आश्चर्यजनक है। माइली के प्रशंसक मुझसे जलेंगे, क्योंकि वह मुझे बहुत बार ‘किस’ करेंगी।”
उन्होंने कहा, “रविवार तक इसका इंतजार करें। सभी सीनियर्स के साथ डांस। वह मुझे किस करेगी। हम माइली सायरस के बारे में बात कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath