नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। पेप्सीको इंडिया ने गुरुवार को अपना नया वैरिएंट ‘माउंटेन ड्यू गेम फ्यूल’ लांच किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में माउंटेन ड्यू ने ड्यू एरीना की घोषणा की, जो भारत की सबसे बड़ी गेमिंग चैंपियनशिप है। इसका लक्ष्य 30,000 से अधिक लोगों को रोमांचक गेमिंग का अनुभव प्रदान करना है।
गेमिंग की दुनिया आपको जोखिम लेने और चुनौतियों का सामना करने में समर्थ बनाती है, ताकि आप हर दिन एक विलक्षण जीवन का रोमांच एवं खुशी प्राप्त कर सकें। ड्यू एरीना 9 हफ्तों की गेमिंग चैंपियनशिप है, जो भारत में सर्वश्रेष्ठ गेमर्स को माउंटेन ड्यू गेम फ्यूल की बोतल पर अपना प्रोफाईल रखने का मौका देगी। साथ ही वो 10 लाख रुपये के पुरस्कार भी जीत सकेंगे।
गेम फ्यूल एक विशाल ’50 सिटी गेमिंग ट्रक एक्टिवेशन’ के रूप में गेम के प्रशंसकों तक पहुंचेगा। यह आयोजन 25 सितंबर, 2016 को देश के ड्यू एरीना फाइनल्स के प्रतिभागियों के साथ संपन्न होगी। माउंटेन ड्यू गेम फ्यूल उपभोक्ताओं को हर रोज एक एक्सबॉक्स जीतने का मौका भी दे रहा है।
माउंटेन ड्यू गेम फ्यूल एवं ड्यू एरीना के लांच के बारे में पेप्सिको इंडिया के उपाध्यक्ष (बेवरेज श्रेणी) विपुल प्रकाश ने बताया, “इनोवेशन माउंटेन ड्यू की मुख्य प्रेरणा है। हम हमेशा उपयोगी तरीके से उपभोक्ताओं से जुड़ने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। माउंटेन ड्यू गेम फ्यूल विश्व की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी है। हम इसे अपने भारतीय पोर्टफोलियो में शामिल करके बहुत उत्साहित हैं। चूंकि भारत में गेमिंग की लोकप्रियता बढ़ रही है, इसलिए ड्यू एरीना का निर्माण किया गया, जो उपभोक्ताओं को अपना ‘हीरो मोड’ ऑन करने एवं खुद के अंदर छिपे हीरो को तलाशने का मौका देगा।
dharmpath.com dharmpath