माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड), 28 जनवरी (आईएएनएस)। रोहित शर्मा (62) और कप्तान विराट कोहली (60) के अर्धशतकों से भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां हुए तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया।
बे-ओवल मैदान पर मिली इस जीत से भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए रॉस टेलर (93) और टॉम लाथम (51) की शानदार पारियों के दम पर भारत को 244 रनों का लक्ष्य दिया।
इस लक्ष्य को भारत ने 43 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या को दो-दो सफलताएं मिलीं।
dharmpath.com dharmpath