‘माओरी टैटू’ अस्थायी लेकिन यादें जीवनभर की : सिद्धार्थ

वेलिंगटन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाल ही में न्यूजीलैंड के भारतीय पर्यटन एम्बेस्डर बने बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने न्यूजीलैंड के साथ अपने नाते को और पुख्ता करते हुए यहां ‘द नेशनल टैटू म्यूजियम ऑफ न्यूजीलैंड’ में अपनी बांह पर यहां के पारंपरिक माओरी डिजाइन का अस्थायी टैटू बनवाया है।

सिद्धार्थ ने यह टैटू देश की माओरी संस्कृति के बारे में और अधिक जानने के मकसद से बनवाया है।

संग्रहालय के संस्थापक माओरी टैटू कलाकार स्टीव मैड्डोक ने सिद्धार्थ को पूरे संग्रहालय का भ्रमण कराया और पारंपरिक माओरी मोको (टैटू) से जुड़ी कहानियां सुनाईं।

ट्विटर पर टैटू की तस्वीर शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, “यह एक माओरी व्हेल की पूंछ है जो गति, ताकत और कामयाबी बयां करती है। लेकिन यह स्थायी नहीं है।”

आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में सिद्धार्थ ने कहा, “पारंपरिक ‘माओरी मोको’ की कहानियां बेहद मजेदार हैं। टैटू संग्रहालय एक मजेदार जगह है। यह बेहद आश्चर्यजनक है कि कैसे एक टैटू उसे बनवाने वाले व्यक्ति के बारे में पूरी कहानी कह सकता है।”

मोको के बारे में कहा जाता है कि इसमें इसे बनवाने वाले से जुड़ा खास संदेश होता है जो उसके परिवार और समाज में उनके स्थान की कहानी बयां करता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493